कोरांव: कोरांव के हाइवा ट्रक चालक की दुद्धी चोपन में ट्रक पलटने से दबकर हुई मौत, परिजनों ने गांव में किया दाह संस्कार
सोनभद्र के दुद्धी चोपन में बुधवार शाम एक हाईवा ट्रक पलटने से कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव निवासी चालक ज्ञानेंद्र पटेल उर्फ भीम (29) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र पटेल लेडियारी बाजार के एक व्यक्ति का हाईवा ट्रक लेकर दुद्धी चोपन बालू लादने गए थे। बुधवार शाम को बालू लादकर निकलते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।