अरेराज: अरेराज में एसडीएम के निर्देश पर शहर के दो अल्ट्रासाउंड और एक जांच घर को किया गया सील
अरेराज एसडीएम के निर्देश पर 4 सदस्य टीम के द्वारा अरेराज नगर पंचायत के विभिन्न अल्ट्रासाउंड एवं जांच घरों को सील किया गया है। बीडीओ अरेराज के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल पाठक,अनुमंडलीय कार्यपालक दंडाधिकारी आलोक कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक कुंदन कुमार के द्वारा पुलिस टीम के साथ शहर के दो अल्ट्रासाउंड एवं एक जांच घर को सील किया गया है।