पत्थलगांव: पूरन तालाब के समीप अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पूरन तालाब के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तिरसोठ निवासी इशरेल टोप्पो जो पत्थलगांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इशरेल सड़क पर गिर गए, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्ष