नवाबगंज: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त राशिद अली पुत्र साकिर अली निवासी भिलवल थाना लोनीकटरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया गया।