तिसरी: वन विभाग की टीम ने आरामिल में चलाया छापेमारी अभियान
Tisri, Giridih | Jul 1, 2026 गावां वन प्रक्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव में बुधवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान दो अवैध आरा मशीन, लकड़ी के बोटों से लदा एक ट्रैक्टर, चिरान पटरा तथा अन्य उपकरण जब्त किए गए।