टोहाना: एसडीएम आकाश शर्मा ने पीएमश्री विद्यालय गाजूवाला का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम आकाश शर्मा ने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गाजूवाला का अचानक निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाएं, मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का कड़ाई से जायजा लिया। शिक्षकों को नियमित ड्यूटी और विद्यार्थियों की प्रगति मूल्यांकन के निर्देश दिए।