मऊरानीपुर: श्री अग्रसेन महाविद्यालय में विधायक ने 416 छात्र छात्राओं को दिए टैबलेट व स्मार्टफोन।
श्री अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर के सभागार में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ के मुख्यातिथ्य व प्रबंधक कृष्ण मोहन पुरवार की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें स्नातक परीक्षा पास कर चुके 416 छात्र छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन बितरण किए गए।