मऊरानीपुर: रौरा में युवक की हुई संदिग्ध मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जांच शुरू की ।
रौरा निवासी रामू का शव गांव के नजदीक कुएं में मिलने से मचा हड़कंप।परिजनो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।परिजनों बताया कि जुआ खेलते समय भगदड़ के दौरान हो सकता है भगदड़ में वह कुएं में गिर गया हो।साथ ही परिजनों ने उसे कुएं में ढकेलना भी बताया है।फिलहाल युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।