गिरिडीह: झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर झंडा मैदान से जिला प्रशासन ने निकाली साइकिल रैली
झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गरुवार को 7 बजे झंडा मैदान से जिला प्रशासन की ओर से एक साइकिल रैली निकाली गई।यह साइकिल रैली शहर के झंडा मैदान से निकलकर खंडोली तक पहुंची।बताया गया कि झारखंड में रजत जयंती समारोह धूमधाम के साथ 15 नवंबर को मनाया जायेगा।