टीकमगढ़: सागर बायपास पर दर्दनाक हादसा: बाइक अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायल
नगदा बम्होरी से टीकमगढ़ आ रहे एक युवक की बाइक सागर बायपास पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुनील कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके मुंह में गंभीर चोट आई है।घायल को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।