ग्राम पंचायत बरबाह के माधौपुर में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं और सरपंच की लापरवाही को लेकर गुरुवार को शाम लगभग चार बजे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में मटेरियल बेहद घटिया गुणवत्ता का डाला जा रहा है। गिट्टी की जगह बारीक धूल का उपयोग किया जा रहा है ।