हसनपुर: हसनपुर में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने कार किया ज़ब्त
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पार करते समय एक कार की टक्कर से 84 वर्षीय वृद्ध भगवान दास शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार देर शाम गांव मंगरौला में हुई। 84 वर्षीय भगवान दास शर्मा गांव में सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।