महोबा: महोबा जिला अस्पताल में शराबी का उत्पात, मरीज परेशान, एक्सरे कक्ष के बाहर नशे में हंगामा, समाजसेवी की शिकायत पर हटाया गया
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 महोबा जिला चिकित्सालय में एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत युवक के हंगामे से मरीजों और तीमारदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। समाजसेवी प्रियंका सक्सैना ने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. सुरेश से की। शिकायत के बाद अस्पताल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शराबी को वहां से हटाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।