हुज़ूर: ईंटखेड़ी में शराब दुकान शिफ्टिंग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरे
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलार रोड, पॉलीटेक्निक चौराहा, अवधपुरी और सेमराकला के बाद अब ईंटखेड़ी में भी ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। यहां शराब दुकान के विरोध में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट खुद धरने पर बैठ गए|