गोविंदपुरी के Elmax Salon & Spa Center पर पुलिस की रेड, युवक-युवती मिलने की सूचना से मचा हड़कंप,
ग्वालियर। गोविंदपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने Elmax Salon & Spa Center पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक युवक-युवती के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने की सूचना सामने आई है, बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई शहर में संचालित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड के बाद आसपास के इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों और उनकी निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौके पर क्या गतिविधियां चल रही थीं और पुलिस की ओर से आगे कौन-सी कार्रवाई की जाती है।
हालांकि, युवक-युवती के संबंध में सामने आई जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर