गोरखपुर: गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर-2 में टांगी से हमला, पिता-पुत्र समेत तीन लोग हुए घायल
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल डुमरी नंबर-2 के सनझाई टोला में प्रेम विवाह को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बुधवार रात करीब 9 बजे पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां रामरतन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अमरजीत