बस्ती: फुलवरिया निषाद गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत
Basti, Basti | Apr 27, 2025 बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल साजन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।