बस्ती: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार बस्ती का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Basti, Basti | Apr 26, 2025 जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन ने जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,अस्पताल,मेस आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया एवं मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके से करें।