बस्ती: कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को लेकर कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय में हुई तैयारी बैठक
Basti, Basti | Apr 26, 2025 कांग्रेस द्वारा आगामी 28 अप्रैल को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में दिन में 11 बजे से प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। शनिवार को दिन में लगभग 3 बजे कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई।