बस्ती: वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत पुराना डाकखाना स्थित कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
Basti, Basti | Apr 26, 2025 पुराना डाकखाना स्थित भाजपा के बस्ती कार्यालय में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल रहे। अपने संबोधन में गोविन्द नारायण शुक्ल ने वक्फ अधिनियम 2025 के तहत किए गए प्रमुख सुधारों पर प्रकाश डाला।