बिचौली हप्सी: निगमायुक्त ने संभाली लोक अदालत की कमान, नगर निगम के सभी कार्यालयों पर विशेष तैयारी, ज़ोन में उमड़ी भीड़
इंदौर के नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालय पर आज नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई,इस दौरान निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव खुद पूरे समय मोर्चा संभालते हुए नजर आए,उन्होंने सभी जोन के कार्यालय का दौरा किया और यहाँ चल रही गतिविधि को देखा,लोक अदालत के लिए नगर निगम ने सभी बकायेदारों को जल कर और संपत्ति कर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है