शहपुरा: शहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 4 और 5 के निवासी पानी की समस्या लेकर अध्यक्ष के घर पहुंचे, सुनाई खरी-खोटी
शहपुरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 और 5 के वार्ड वासी पानी की समस्या को लेकर परेशान है जिसको लेकर रविवार सुबह लगभग 9:00 नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंच कर जल संकट को लेकर नाराजगी जताई और जमकर खरी खोटी सुनाई । नगर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं जनप्रतिनिधि एसी बैठकर आराम कर रहे हैं जनता के बीच से लापता हो गए हैं जिसके कारण लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।