पोहरी: पोहरी पुलिस ने लूट का खुलासा कर चार आरोपियों को पकड़ा, लूटा गया पूरा माल बरामद
Pohri, Shivpuri | May 27, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधौनी, 4500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल लाल रंग की राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।थाना प्रभारी रवि चौहान ने बुधवार शाम 5:30 बजे बताया कि फरियादी जनक आदिवासी निवासी मढखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।