डुमरा: मनियारी में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
डुमरा प्रखंड के मनियारी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे इस दौरान 12:40 पर उन्होंने करोड़ों रुपए के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान नौका विहार का जायजा लेकर उसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पूरे मनियारी गांव में बैरिकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।