जमुई: टाउन थाना पुलिस ने चोरी और शराब मामले में की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 27, 2026 टाउन थाने कि पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार 10 बजे के करीब अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी अभय मिश्रा को पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस की नजर में था। वहीं शराब अधिनियम मामले में जमुई निवासी प्रकाश मांझी को गिरफ्तार किया गया।