डुमरा: अमघट्टा रेलवे ट्रैक के किनारे मिली 18 वर्षीय युवती, शव, टूटा मोबाइल और बैग बरामद
सीतामढ़ी शहर के अमघट्टा रेलवे गुमटी से पश्चिम रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी धनंजय चौधरी, भासर पुलिस पिकेट प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं सबको कब्जे में ले लिया गया है।