रजौली: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो पलटा, 1 बच्ची समेत 6 घायल, 3 की हालत गंभीर
Rajauli, Nawada | Apr 28, 2026 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना एनएच-20 पर परमेश्वर बीघा मोड़ के समीप हुई, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी मंगलवार को 11 बजे प्राप्त।