सिरसागंज: हाईवे पर हैवतपुर पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री चोटिल, टला बड़ा हादसा
सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे स्थित हैवतपुर पुल पर एक सड़क हादसा हो गया। इटावा से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं।