बटियागढ़: हारट में नहर के फिल्टर कुएं में गिरा गौवंश, गौसेवकों ने रेस्क्यू कर निकाला, अस्पताल भेजा
बटियागढ़ ब्लॉक के हारट गांव में नहर के फ़िल्टर कुँए में गौवंश गिर गया, मौके से निकल रहे लोगो ने घटना देख गौसेवकों को सूचना दी जिसके बाद स्थानीय और सुरभि गौसेवा समिति हटा के गौसेवकों ने मौके पर पंहुचकर रेस्क्यू कर गौवंश को सुरक्षित कुँए से निकाला और इलाज निगरानी के लिए गौसेवा अस्पताल लाया गया,आज मंगलवार सुबह 10 बजे वीडियो भी सामने आया।