महसी: पथार खुर्द में ₹8.47 लाख से बने अन्नपूर्णा भवन का हुआ लोकार्पण, लाभार्थियों को मिलेगी सहूलियत
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पथार खुर्द गांव में 8.47 लाख रुपये की लागत से बने अन्नपूर्णा भवन का सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे लोकार्पण हुआ। भाजपा विधानसभा संयोजक घनश्याम सिंह चौहान और बीडीओ आलोक वर्मा ने फीता काटकर व शिलापट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। वक्ताओं ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार मौर्य के प्रयासों की सराहना की।