बहराइच: बहराइच में पुलिस विभाग के अभिनव प्रयोग से जाम से मिली निजात, एक अक्टूबर से शहर के विभिन्न रूटों पर लागू हुआ नियम
SP सिटी ने शहर के लोगों को जाम से निजात के लिए सुझाव दिया। जिसे पुलिस विभाग ने 1 अक्टूबर से लागू कर दिया है। इस अभिनव प्रयोग से लोगों को पहले दिन जाम से निजात मिली। अब इसके हमेशा लागू होने पर ही लोगों को लाभ हो सकता है। SP वृंदा शुक्ला ने बताया कि एसपी सिटी ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सभी ई रिक्शा और टेम्पो न चलने का नियम बनाया। यह नियम कारगर साबित हुआ है।