बहराइच: बहराइच के केडीसी के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, गंभीर हालत मे पहुंचाया गया अस्पताल लखनऊ किया गया रेफर
बहराइच केडीसी के पास तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर अवस्था में उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहीं हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों में से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों से मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे बताया की घटना बीती रात को हूई थी।