फुरसतगंज क्षेत्र में रायबरेली–सुल्तानपुर राजमार्ग पर पूरे राजा पश्चिमी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जगदेव (35 वर्ष) निवासी पूरे भावा मजरे निगोहा के रूप में हुई है। बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जगदेव सड़क पर गिरकर घायल हो गए।