शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी, काटे गए 369 चालान
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की दोपहर 3:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में एसपी के आदेश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल 369 वाहनों के चालान काटे गए। एसपी ने आमजन से सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में ग्रहण करने की अपील की है।