सिमडेगा: अध्यक्ष का बयान: जल्द मिलेगी पानी से राहत, सिमडेगा विधायक के बयान पर नप अध्यक्ष ने क्या कहा, जानिए
गुरुवार को 3 बजे नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि चिंदगा का जलाशय करीब 50 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मशीनरी व मोटर खराब होने से जलापूर्ति बाधित है। मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। रविवार तक सप्लाई बहाल करने का लक्ष्य है। जरूरत पड़ने पर वार्डों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।