कानपुर के हनुमंत विहार स्थित अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी 🔥
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
📍 स्थान: हनुमंत विहार, कानपुर
📸 Ground Zero News
.
.
.
#Kanpur #HanumantVihar #HospitalFire #BreakingNews #KanpurNews
Mathura, Mathura | Jun 18, 2026