पाटन: पाटन चौराहा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई झूमा झटकी
कांग्रेस की मीडिया प्रभारी युवा नेता योगेश यादव ने सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया पाटन चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला विभिन्न समस्याओं को लेकर दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन भी किया। वहीं पुतला दहन के दौरान फायर ब्रिगेड ने कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी भी छोड़ा।