गिरिडीह: समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 12 बजे उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की एजेंडावार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।