गुन्नौर: कस्बा धनारी में नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया
धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा धनारी में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण करीब 2 महीने से अधिक समय बाद भी अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके घरों के आगे गड्ढा खोदकर निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।विभाग के अधिकारियों ने कहा जांच की जा रही है।