पडरौना: कुशीनगर के धीर पट्टी गाँव में करतब दिखा रहे सपेरे को उसके ही कोबरा ने डसा, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
कुशीनगर जनपद के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के धीर पट्टी गाँव में जन्माष्टमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखा रहे एक सपेरे को उसके ही जहरीले कोबरा सांप ने हाथ में काट लिया।दरअसल, देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के खुटहा पटकौली गाँव निवासी कोहिनूर साह, धीर पट्टी गाँव में आज शनिवार दोपहर भीड़ जुटाकर सांप का खेल दिखा रहा था। इसी दौरान कोबरा ने काट लिया।