पडरौना: सिधुआँ-हिरनहां गाँव में कान्हा सेवा समिति के युवाओं ने धूमधाम से जन्माष्टमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिधुआँ-हिरनहां (छठ घाट) में इस बार जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है।गाँव के युवाओं और बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा है। छठ घाट पर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर भव्य पंडाल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। दो दिनों तक गाँव भक्ति के रंगों सराबोर डूबा रहेगा।