पडरौना: कुशीनगर में कलेक्ट्रेट पर 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, DM ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ और दी शुभकामनाएं
कुशीनगर में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। सुबह सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह में DM महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट भवन पर तिरंगा फहराया, आज़ादी के अमर सपूतों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी, और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाई।