पडरौना: कुशीनगर कुबेरस्थान पुलिस की सतर्कता से 4 घंटे में भटकी बच्ची को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया, परिवार में खुशियां लौटीं
कुशीनगर से स्वतंत्रता दिवस पर एक सराहनीय खबर सामने आई है। थाना कुबेरस्थान पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मात्र 4 घंटे के भीतर एक 4 वर्षीय भटकी हुई बच्ची को उसके परिजनों तक सकुशल पहुँचा दिया। घटना आज 15 अगस्त 2025 की है, जब थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के ग्राम प्रान छपरा निवासी अभय प्रताप ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मागर छपरा के सामने मेन रोड पर मिली