घुवारा: हलावनी में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने जेसीबी सहित कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं
ग्राम हलावनी में शासकीय भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत पर तहसीलदार प्रीतम सिंह ने गुरुवार देर रात छापामार कार्रवाई की। उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे चल रहे उत्खनन के दौरान एक JCB मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ी गईं। तहसीलदार ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि JCB को जब्त कर पंचनामा तैयार किया है और कार्रवाई की है।