बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर अड्डा गांव में बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
अछल्दा थाना क्षेत्र के सुभानपुर अड्डा गांव में युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस ने जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुभानपुर अड्डा निवासी युवक गुड्डू कठेरिया ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार मृतक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।