बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के एक गांव निवासी शादी का झांसा देकर युवती से किया 4 साल दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। कन्नौज जनपद निवासी विशाल उर्फ नीरू समेत तीन लोगों के खिलाफ ऐरवाकटरा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो बार पिस्टल के बल पर गर्भपात करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया वर्ष 2019 में बिधूना में वह कोचिंग जाती थी। जहां विशाल के संपर्क में आई है।