बिधूना: अछल्दा ब्लाक गेट पर भारती किसान यूनियन ने ब्लॉक गेट का ताला बंद कर किया प्रदर्शन
अछल्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में कराए गए विकास कार्य में भ्रष्टाचार की जांच से संतुष्ट न होने पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने अछल्दा कस्बे में पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च निकाला है। अछल्दा ब्लाक गेट का ताला बंद कर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रदर्शन किया है। 27 जनवरी को खंड विकास अधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है।