बिधूना: इटावा जनपद निवासी महिला से फर्जी बैनामा करके हड़पे साढे 17 लाख रुपये,7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऐरवाकटरा थाना में इटावा जनपद के भरथना निवासी पीड़िता रेनूवाला ने दी तहरीर में फर्जी बैनामा करके साढें 17 लाख रूपए हड़पने के मामले में साथ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है इस कार्य में रमेश की पहचान छुपाने में छह लोगों का सहयोग रहा है। ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने रमेश कुमार, उषा देवी, कल्लू यादव, औसान सिंह, रमाकांति, विराट व अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।