बिधूना: कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर व प्राचीन दुर्गा मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने की साफ-सफाई
बिधूना कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा मंदिरों में 22 जनवरी को लेकर साफ सफाई की गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कस्बे के सभी मंदिरों में पूजा पाठ होनी है। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह ने मंदिरों में पहुंचकर साफ सफाई की है।