बिलग्राम: राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजना
बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरौरी गांव में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।जानकारी अनुसार, सोमवार को गांव के बाहर खेतों की ओर एक मोर घूम रहा था।इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।